भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या के कुचक्र को शीर्ष अदालत ने धराशाई कर सत्य की जीत को प्रदर्शित किया है – बलूटिया

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता जिसका ज्वलंत उदाहरण पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट से रोक लगाना है। आज असत्य के खिलाफ सत्य की जीत हुई है यह बात  कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया ने प्रेस को जारी बयान में कहें।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बलूटिया ने कहा कि जिस तरीके से लोकतंत्र की हत्या करने का कुचक्र भाजपा सरकार के द्वारा रचा गया था उसे हमारी शीर्ष अदालत ने धराशाई कर दिया है। लोकसभा में राहुल गांधी सरकार के खिलाफ आवाज ना उठा सकें, सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज ना उठा सकें, जनता की आवाज न बन सकें, उनकी इस आवाज को दबाने का जो काम भाजपा सरकार ने किया वह आज असफल साबित हो गई है। अब निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ राहुल गांधी की आवाज फिर उठेगी। देश में जितनी भी गलत नीतियां बनी हैं उनके खिलाफ राहुल गांधी की आवाज जनता की आवाज बनकर उठेगी। राहुल जी ने संसद के माध्यम से जितने भी भ्रष्टाचार के आरोप भाजपा सरकार पर लगाए थे उनका जवाब मोदी जी की सरकार को देना पड़ेगा। मोदी जी के व्यवसायियों से क्या संबंध हैं, जिन्हें वह निजी लाभ देना चाहते हैं उसके बारे में उन्हें बताना पड़ेगा। आज मणिपुर में जो घट रहा है जिसके बारे में केंद्र सरकार बिल्कुल मौन धारण किए हुए है, जिसके लिए आज सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है तो फिर इस देश को सरकार की क्या आवश्यकता है। बल्यूटिया ने कहा कि आज यह खुशी का विषय है कि राहुल गांधी जी के माध्यम से देश की आवाज फिर से बुलंद होगी। लोकसभा में जितने भी मुद्दे उठाए गए हैं उसका जवाब सरकार को देना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Haldwani news The top court has shown the victory of truth by demolishing the conspiracy of murder of democracy by BJP - Balutia Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More