दिल्ली से पाताल भुवनेश्वर जा रही पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर पलटी सड़क पर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। बागेश्वर-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में कलना बैंड के पास दिल्ली से आए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में महिला और बच्चों सहित 10 पर्यटकों को चोट आयी है। 

दिल्ली से पाताल भुवनेश्वर जा रही पर्यटकों की बस संख्या यूपी14 ईटी 1383 सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बागेश्वर-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में कलना बैंड के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। इस दौरान गाड़ी के अंदर पर्यटकों में चीख-पुकार मच गयी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बस के अंदर फंसे पर्यटकों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना पर  पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को बाहर निकाला और 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में 10 पर्यटकों को हल्की चोटें आयी है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दिल्ली निवासी निकिता शर्मा पत्नी विकास, 32 वर्षीय आकांक्षा पत्नी रोशन का हाथ फ्रेक्चर हो गया है। वहीं क‌ई अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Patal bhubneshawar The tourist bus going from Delhi to Patal Bhubaneswar got uncontrolled and overturned on the road Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में सजा काव्य का रंगमंच, बाल कवियों ने बांधा समां   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता     हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में काव्य कुम्भ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना से […]

Read More
उत्तराखण्ड

कांवड़ पटरी मार्ग पर मौत का तांडव: चार बाइकों की जोरदार टक्कर, 3 की मौत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइकें […]

Read More