हरिद्वार। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में झगड़े के बाद फैक्टरी के अंदर घुसकर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों की शुक्रवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात सिडकुल क्षेत्र में कर्मचारियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद बागपत निवासीआयुष तोमर और कपिल विश्नोई ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए कर्मचारी जब एकम्स फैक्टरी के अंदर घुसे तो आरोपी पीछा करते अंदर ही जा पहुंचे थे और वहां भी फायरिंग कर दी थी,जिससे फैक्टरी में अफरा तफरी मच गई थी। छर्रे लगने से फैक्टरी के सुपरवाइजर सहित पांच से अधिक लोग घायल गए थे। सिडकुल पुलिस रात से ही बदमाशों की खोजबीन में जुटी हुई थी। शुक्रवार की सुबह सिडकुल क्षेत्र में पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो बदमाशों के पैरों में गोली जा लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। सामने आया कि दोनों बदमाशों ने देर रात में फायरिंग की थी, जिसमें छर्रे लगने से कई कर्मचारी घायल हो गए थे।आरोपियों के कब्जे से तमंचे, करतूत बरामद हुए हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]