इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता का हुआ समापन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर महाविद्यालय ने एलबीएस हल्दुचौड़ को परास्त कर अपने नाम की प्रतियोगिता की ट्रॉफी


हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में शुक्रवार (आज) कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित अंतर महाविद्यालय महिला खो- खो प्रतियोगिता के दूसरे एवं अन्तिम दिन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दुचौड़ तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के बीच फाइनल मैच खेला गया। प्रतियोगिता के पहले राउंड में रामनगर ने 5 तथा एलबीएस हल्दुचौड़ ने 2 अंक प्राप्त किये। दूसरे राउंड में 8 अंकों की बढ़त के साथ हल्दुचौड़ ने 10 अंक लिए। तीसरे राउंड में रामनगर महाविद्यालय ने बढ़त बनाते हुए, अंतर महाविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की। 

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक, उच्च शिक्षा उत्तराखण्ड प्रो सी डी सूंठा ने प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी प्रोफेसर नागेंद्र शर्मा द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि, अलग-अलग महाविद्यालय से पधारे टीम मैनेजर्स, कोच, टेक्निकल ऑफिशल्स, मीडिया एवं पत्रकार बंधु सहित समस्त महाविद्यालय परिवार के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और विधिवत आयोज के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी डॉ गीता पंत, समिति के डॉ चंद्र प्रकाश, डॉ फकीर सिंह, डॉ रेखा जोशी, डॉ रितुराज पंत, डॉ कुलदीप रस्तोगी, डॉ राजेश चौनाल, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो ए के श्रीवास्तव, प्रो टी बी सिंह, डॉ देवकी गिरी गोस्वामी, प्रो रश्मि पंत आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news organized at Indira Priyadarshini Government Women's College concluded The two-day inter-college women's Kho-Kho competition The two-day inter-college women's Kho-Kho competition organized at Indira Priyadarshini Government Women's College concluded Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More