भाकपा (माले) की नई राज्य कमेटी के चुनाव के साथ ही दो दिवसीय राज्य सम्मेलन हुआ सम्पन्न  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भाकपा (माले) का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन हल्द्वानी के एक बैंकट हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें 19 सदस्यीय नई राज्य कमेटी का चुनाव किया गया। नवनिर्वाचित राज्य कमेटी ने सर्वसम्मति से कॉमरेड इंद्रेश मैखुरी को पार्टी का उत्तराखण्ड राज्य सचिव चुना। सम्मेलन में सीपीएम के राज्य सचिव राजेन्द्र सिंह नेगी का एकजुटता और शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया गया। बीच बीच में साथियों द्वारा जनगीत प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन में राज्य के सभी जिलों से चुने गए 80 प्रतिनिधि मौजूद रहे।

राज्य सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र को संबोधित करते हुए माले पोलित ब्यूरो की ओर से राज्य प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि, उत्तराखंड लंबे अरसे से भाजपा के डबल इंजन के शासन के साये तले है। डबल इंजन में रोजगार के अवसरों से लेकर जल-जंगल-जमीन तक की लूट ही डबल हुई है। भर्ती घोटालों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता सबके सामने हैं। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकार का खजाना खाली है लेकिन अपनी पार्टी के नेताओं को दायित्वधारी बना कर उन पर सार्वजनिक धन लुटवाया जा रहा है। राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में संसाधनों और रोजगार के अवसरों की लूट के खिलाफ एक सशक्त वाम लोकतांत्रिक आंदोलन खड़ा करना और भाजपा के विरूद्ध वाम जनवादी ताकतों की एकता को मजबूत बनाना भाकपा माले की प्राथमिकता में रहेगा। भाजपा के राज में राज्य के भीतर सांप्रदायिक उन्माद और जातीय उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बड़ी तेजी से बढ़ी हैं। इस पर रोक लगाने के लिए वाम प्रगतिशील लोकतांत्रिक शक्तियों के संयुक्त जन अभियान समेत अन्य पहलकदमियों को लिया जाएगा। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजीव डिमरी ने फासीवादी ताकतों से लड़ने के लिए पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच अपनी विचारधारा का व्यापक प्रचार प्रसार कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कैसे मजबूत किया जाय यह कार्यभार पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने हाथों में लेना होगा। सम्मेलन में उत्तराखंड की शिक्षा, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, पलायन, जनविरोधी विकास, जोशीमठ की जनता के पुनर्वास एवं अन्य मांगों को पूरा किए जाने, बिंदुखत्ता राजस्व गांव, खत्तावासियों गुर्जरों के अधिकार, अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों का उत्पीड़न और इसका सांप्रदायिक इस्तेमाल, सिडकुलो और अन्य फैक्ट्रियों मजदूर पक्षीय कानून लागू करने, आशा आंगनबाड़ी भोजनमाता सहित सभी स्कीम वर्कर्स को नियमित कर्मचारी का दर्जा, आवारा गोवंश से खेत खेती और किसानों की रक्षा, सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच, उत्तराखंड में सम्पूर्ण भूमि सुधार लागू करने, गौला समेत सभी नदियों के किसी भी किस्म के निजीकरण पर रोक लगाने जैसे तमाम सवालों पर व्यापक जन आंदोलन खड़ा करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राजा बहुगुणा, राजेन्द्र प्रथोली, पुरुषोत्तम शर्मा, विजय कुमार, श्रीकांत, अतुल सती, के के बोरा, आनंद नेगी, बहादुर सिंह जंगी, धीरज कुमार, एडवोकेट कैलाश जोशी, ललित मटियाली, जोगेंद्र लाल, भुवन जोशी, अमनदीप कौर,दीपा पांडेय, अंकित उछोली, दीपक कांडपाल, दीक्षय, मदन मोहन चमोली, रोबिन सिंह, शबनम , लक्ष्मी, के एन डिमरी, प्राची, रेखा, नेहा, सुमित, उदय, विवेक, महेंद्र मौर्य, श्याम बिष्ट, मनोहर, वीर भद्र भंडारी, हिमानी, गोविन्द जीना, पुष्कर दुबड़िया, किशोरी लाल, सुबोध, मदन धामी, आंनद दानू, भरत चौकियाल, कपूर सिंह, विनोद , पृथ्वी पाल सिंह, जगत सिंह गुसाईं, समरवीर, प्रियंका, हिमांशी, आशुतोष नेगी, शिवांक नौटियाल, आदि मुख्य रूप मौजूद रहे। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The two-day state conference concluded with the election of the new state committee of CPI (ML) Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च मौसम विज्ञान […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More