वाहन गिरा गहरी खाई में, एक युवती और दो मासूम बच्चों की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला- नीलकंठ मोटर मार्ग पर पीपलकोटी से पहले एक बैंड पर एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 13 लोग सवार थे। इस हादसे में एक युवती और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस -एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया है। वाहन उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर का बताया जा रहा है।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक रविवार शाम रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर के एक ही परिवार के 13 लोग वाहन में सवार होकर नीलकंठ दर्शन के लिए जा रहे थे। पीपलकोटी से करीब दो किमी पहले वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गया। वाहन के पीछे से जा रही राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत गौहरी रेंज की वन टीम ने वाहन को खाई में गिरता देखा। वन कर्मचारियों ने आसपास लोगों और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोग, एसडीआरएफ और वन कर्मचारियों की मदद से घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने अस्पताल में दो मासूम और एक युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अन्य घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया।थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब 3.30 बजे की है। वाहन में गली नंबर एल, कस्तूरी वाटिका रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर निवासी सुरेश (35) पुत्र चैनसुख, पुष्पा देवी (30) पत्नी सुरेश, दिव्यांश (6) पुत्र सुरेश, दिप्ती (4) पुत्री सुरेश, सोमपाल (55) पुत्र शोभाराम, चमेली देवी (50) पत्नी सोमपाल, कमलेश (20) पुत्री सोमपाल, अमित (36) पुत्र चैनसुख, ऊषा (35) पत्नी अमित, हर्ष (8) पुत्र अमित, तनु (14) पुत्री अमित, फूलसोंगा रुद्रपुर निवासी प्रियंका (15) पुत्र विशंबर दयाल, विनय कुमार (19) पुत्र विशंबर दयाल सवार थे। इस हादसे में छह वर्षीय दिव्यांश, चार वर्षीय दिप्ती और कमलेश (20) की मौत हो गई। अन्य घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a young woman and two innocent children died Accident news dehradun news The vehicle fell into a deep gorge Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More