वाहन गिरा गहरी खाई में, वाहन सवार दो महिलाओं की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। यहां भिकियासैण तहसील के दलमोड़ी- बगड़ मोटर मार्ग पर बगहाड़ के पास शुक्रवार प्रात: 9:00 बजे महेंद्रा जीनीयो वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चार लोग सवार थे। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को भिकियासैंण में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

पुलिस ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से दोनो महिलाओं के शव व घायल चालक को खाई से निकाल कर 03 लोगों को मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचाया 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉक्टरों ने यशोदा देवी (65 वर्ष) पत्नी कुंदन सिंह और मोहनी देवी (40 वर्ष) पत्नी कृपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक कुंवर सिंह उम्र 28 पुत्र लाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतक और घायल बघाण गांव के रहने वाले हैं। वाहन संख्या यूके 04 सीए 4761 में सवार चौथे व्यक्ति 45 साल के जोगा सिंह ने गाड़ी गिरते ही छलांग लगा दी। जिस कारण उनकी जान बच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद विधायक डा. प्रमोद नैनवाल, एसडीएम गौरव पांडे, तहसीलदार निशा रानी, थानाध्यक्ष एमएम जोशी, चौकी प्रभारी जगत सिंह अस्पताल पहुंचे, जहां शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news almora news The vehicle fell into a deep gorge two women in the vehicle died Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More