चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास बीच सड़क में पलटा  

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
उत्तरकाशी। अहमदाबाद गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन ब्रेक फेल होने से गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री धाम की ओर जाते हुए सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से वाहन बीच सड़क में पलट गया। यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया गया। वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। आठ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वाहन में विशाल परादिया (16), वैष्णवी परादिया (20), धूति परादिया (13), विशाल कुमार व्यास (39), नेहा बेन व्यास (37), नमय कुमार व्यास (10), उषा बेन रावल (62), गीता बेन व्यास (59), अनिल बेन आचार्य (52), मनोज कुमार आचार्य (57), अनिल व्यास (64), दक्ष व्यास (55), मीता जोशी (59), दीपक कुमार जोशी (58), अवनी जोशी (54), वशिष्टा जोशी (23), कमलेश देव (64),अरुणा बेन देव (61) तीर्थ यात्री सवार थे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news The vehicle of devotees coming on Chardham Yatra overturned in the middle of the road near Gangotri Songad Uttarkashi news Uttrakhand news vehicle overturned in the middle of the road

More Stories

उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More
उत्तराखण्ड

रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]

Read More