वाहन अनियंत्रित होकर गिरा खाई में, दो लोगों की हुई मौत दो गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी गढ़वाल। यहां 26 जनवरी की देर रात पौड़ी से सतपुली मार्ग के बीच जखेटी नामक स्थान पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसटीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

घटनाक्रम के मुताबिक देर रात SDRF टीम को सूचित कराया गया कि एक वाहन खाई मे गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी आशीष तोपाल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 50 मीटर नीचे खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन संख्या UK12F8383 में 04 लोग सवार थे। मौके पर दो लोगो को खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु तुरन्त 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। 02 अन्य व्यक्तियों के शवो को अत्यन्त विषम परिस्थितियों में खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतकों की पहचान विपिन भट्ट और कुलदीप बिष्ट के रूप में हुई है। जबकि घायल आशीष नेगी व कृष्णा बिष्ट को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SDRF टीम में मुख्य आरक्षी आशीष तोपाल, मुख्य आरक्षी मनीष रौतेला,आरक्षी अनिल चौहान,पैरामीडिक्स अनूप रावत,चालक महिपाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

बताया जा रहा है हादसे में मृतक विपिन भट्ट नाजिर तहसील सतपुली व कुलदीप बिष्ट जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी में कार्यरत थे। जबकि आशीष नेगी व कृष्णा बिष्ट (चालक) दुर्घटना में घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। दोनों तहसील सतपुली में कार्यरत हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Pauri gadwal news The vehicle went uncontrolled and fell into the ditch two people died and two were seriously injured Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More