शादी का झांसा देकर ठगी और ब्लैकमेल करने वाली शातिर लुटेरी दुल्हन नकदी के साथ पुलिस गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उधमसिंहनगर। शादी का झांसा देकर लाखोकी ठगी व ब्लैकमेलिंग करने वाली एक शातिर दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से ब्लैकमेलिंग कर ली गयी 50 हजार की नगदी भी बरामद हुई है। गिरफ्तार महिला की पहचान हीना रावत पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर के रूप में हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रोज कोतवाली रूद्रपुर में दीपक कक्कड़ पुत्र स्व. ओम प्रकाश कक्कड़ निवासी बसुंधरा फेस 1, भूरारानी रोड, रुद्रपुर द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि एक महिला, जिसने अपना नाम अंकिता शर्मा बताया और खुद को हाईकोर्ट का एडवोकेट बताया, ने व्हाट्सएप पर बातचीत के जरिए उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और धोखाधड़ी से उससे पांच लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद महिला ने विवाह का नाटक कर दीपक के घर पर रहना शुरू कर दिया। इस दौरान अंकिता शर्मा उर्फ हीना रावत ने दीपक कक्कड़ को तरह-तरह से प्रताड़ति करना शुरू कर दिया और उससे 30 लाख रुपये की मांग करने लगी। पैसे न देने पर वह दीपक का मर्डर करने या स्वयं आत्महत्या कर उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। बताया कि शक होने पर जब उसने महिला के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि उसका सही नाम हीना रावत पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर है। वह पहले से शादीशुदा है और लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर बलात्कार आदि का झूठा आरोप लगाकर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का काम करती है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे पुलिस ने बीती रात उदय होटल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी महिला के पास से दीपक से लिए गये फिरौती के 50 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह इन मुकदमों से बचने के लिए विदेश भागना चाहती थी। उसको विदेश भागने के लिए 30लाख रुपये की जरूरत थी, इसीलिए उसने दीपक को अपने झूठे प्रेमजाल में फंसाया व तरह-तरह से प्रताड़ति करना शुरू कर दिया। बताया कि कभी वह बिजनेसमैन बनकर तो कभी रजनीगंधा ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनकर तो कभी कॉन्ट्रैक्टर बनकर लोगों को लूटा करती थी। बताया कि वह मैट्रिमोनियल साइटों पर खुद को अविवाहित और योग्य दुल्हन के रूप में पेश करती थी। वह लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करती थी फिर उन्हें बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाकर मोटी रकम ऐंठती थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  "दावो की खुली पोल - ब्यवस्थाएं गोल" केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrested by the police with cash The cunning bride who cheated and blackmailed people by promising marriage udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज नकदी के साथ पुलिस गिरफ्त में शातिर लुटेरी दुल्हन शादी का झांसा देकर ठगी और ब्लैकमेल करने वाली

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More