डीजे पर डांस को लेकर वर-वधू पक्ष के बीच मारपीट के बाद बिन वधू लौटी बारात 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

 

 

रुद्रपुर। शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि मारपीट के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। मारपीट में वर और वधू पक्ष के करीब दस लोग घायल हुए हैं। बाद में दोनों पक्षों में बड़े-बुजुर्गों ने सुलह कराई। पुलिस ने मारपीट करने वालों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया है।

 

 

किच्छा निवासी एक युवक का रिश्ता रुद्रपुर निवासी एक युवती के साथ तय हुआ था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे बारात आवास विकास आई थी। बताया जा रहा है कि बारात पहुंचने के बाद वर पक्ष के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। वहीं दस बजे के बाद नियमानुसार डीजे बंद करना था। वधू पक्ष के कुछ लोगों ने डीजे बंद करने का अनुरोध किया, इस पर कुछ बाराती भड़क गए। मामला विवाद के बाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे और कुर्सियां चलने लगीं। इससे बारात में अफरातरफी मच गई। गुस्साए बारातियों ने टेंट के परदे फाड़ दिए और कुर्सिंयां भी तोड़ीं। इस दौरान मारपीट में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। वहीं शादी को लेकर चल रही तैयारियां थम गईं। दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने बारातियों और घरातियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। विवाद के बीच शादी का समय निकलने के बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

 

 

आवास विकास चौकी अरविंद बहुगुणा ने बताया कि पुलिस ने मारपीट करने वालों का पुलिस एक्ट में चालान किया है। दोनों पक्ष सुलहनामा लेकर चौकी आए थे जिसे पुलिस चौकी में जमा कराया है। आगे शादी के लिए दोनों पक्षों के बुजुर्ग आपस में बात करने की कहकर गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rudrapur news The wedding procession returned without the bride after a fight between the bride and groom over dancing on the DJ US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More