दूल्हे द्वारा दुल्हन के परिवार से कार और दस लाख रुपये की मांग के बाद बिना दुल्हन के लौटी बारात, दूल्हे पक्ष द्वारा शादी में खर्च के16 लाख देने के बाद निपटा मामला
हरिद्वार। निकाह की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे ने दुल्हन के परिवार से कार और दस लाख रुपये देने की मांग कर दी। इस पर दुल्हन और उसके परिवार के लोग नाराज हो गए और उन्होंने दुल्हन को साथ भेजने से इन्कार कर दिया। इस पर मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हो गया। किसी तरह बिरादरी के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत किया और दुल्हन पक्ष को दूल्हे ने शादी में खर्च के करीब 16 लाख रुपये दिए जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले झबरेड़ा क्षेत्र के एक गांव से रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक बारात आई थी। बारात के स्वागत के लिए दुल्हन पक्ष ने तमाम तैयारियां कर रखी थी और बड़ी संख्या में रिश्तेदार आए थे। इस बीच निकाह की रस्में भी पूरी हो गईं। इसके बाद दूल्हा सलामी लेने पहुंचा। इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के सामने दस लाख नकद और एक कार देने कीमांग कर दी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर दुल्हन ले जाने से इन्कार कर दिया। दुल्हन पक्ष और अन्य लोगों ने दूल्हे को समझाने की कोशिश की लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा। इस पर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हो गया और मामला तूल पकड़ गया। मामले में बिरादरी के लोग बैठे और निर्णय लिया कि दुल्हन दूल्हे के साथ नहीं जाएगी।जबकि शादी में लड़की पक्ष को जितना भी खर्च आया है वह दूल्हे पक्ष को देना होगा। इसके बाद दूल्हे पक्ष ने करीब 16 लाख रुपये दिए जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि करीब सात माह पूर्व मंगनी हुई थी। मंगनी के समय युवक सऊदी अरब में था। इस बीच उन्हें कुछ रिश्तेदारों ने बताया था कि युवक पक्ष की नीयत सही नहीं है। लेकिन उन्होंने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। अगर वह उस समय ध्यान दे लेते तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता ।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]