युवती को दिल्ली ले जाकर यौन शोषण, मारपीट और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। युवती को झूठे प्रेमजाल में फंसा कर दिल्ली ले जाकर उसका यौन शोषण, मारपीट और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी समिरुल इस्लाम को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए अल्मोड़ा और दिल्ली पुलिस की सराहना की जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार  द्वाराहाट क्षेत्र के एक गांव की युवती की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से समिरुल से जान-पहचान हुई थी। समिरुल ने 25 नवंबर 2024 को उसे शादी का झांसा देकर दिल्ली बुलाया और वहां ले जाकर उसने न केवल उसके साथ शारीरिक शोषण किया, बल्कि गाली-गलौज और मारपीट भी की। आरोप है कि समिरुल और उसके कुछ परिजनों ने युवती पर इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाया। युवती ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो उस पर दस लाख रुपये की फिरौती मांगने और उसके पिता को धमकी देने की घटनाएं सामने आईं।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

5 मई 2025 को युवती ने अपने पिता से संपर्क कर अपनी आप बीती बताई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजन दिल्ली पहुंचे और तुगलकाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिजन युवती को गांव ले आए, लेकिन समिरुल और उसके परिजनों की ओर से फिर भी धमकियां मिलती रहीं। अंततः अल्मोड़ा पुलिस के सहयोग से समिरुल इस्लाम को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे पीड़ित परिवार ने कुछ राहत की सांस ली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news beating her and pressuring her to change her religion has been arrested from Delhi. Uttarakhand News crime news the accused of pressuring the girl to change her religion The accused of raping the girl The accused of taking the girl to Delhi and sexually exploiting her the police arrested the accused from Delhi. उत्तराखण्ड न्यूज अल्मोड़ा न्यूज क्राइम न्यूज पुलिस ने आरोपी को किया दिल्ली से गिरफ्तार युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी युवती से दुष्कर्म का आरोपी

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More