महिला ने चौकी इंचार्ज पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने महिला और उसके दो साथी युवकों को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बाजपुर। उधम सिंह नगर पुलिस के एक दरोगा पर महिला ने उस वक्त चाकू से हमला कर दिया, जब झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जहां एक महिला ने चौकी इंचार्ज पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चौकी इंचार्ज घायल हो गये, वहीं पुलिस ने महिला और उसके दो साथी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

बताते चलें कि बाजपुर कोतवाली पुलिस को सोमवार देर रात 112 पर सूचना मिली की भोना कॉलोनी में दो पक्षों में विवाद चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां मौके पर मौजूद एक महिला और उसके साथ दो युवकों ने पुलिस से अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस से अभद्रता की सूचना पर दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां महिला ने चाकू से अपने हाथ की कलाई को काटने का प्रयास किया लेकिन चौकी इंचार्ज ने समझदारी दिखाते हुए महिला को रोकने का प्रयास किया। जिससे आक्रोशित होकर महिला मीना देवी ने चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत घायल हो गए। वही पुलिस ने महिला मीना देवी और उसके साथ दो युवक लक्की और बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस दौरान बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि महिला के खिलाफ नशा और देह व्यापार करने के आरोप में कई बार शिकायतें प्राप्त हो चुकी है, जिन पर पूर्व में भी कार्यवाही की जा चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news the police arrested the woman and her two fellow youths The woman attacked the outpost incharge with a knife US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More