अस्पताल स्टाफ द्वारा गर्भवती को डांटकर भगाये जाने पर महिला ने खुले मैदान में दिया बच्चे को जन्म

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

किच्छा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती होने गई गर्भवती को अस्पताल स्टाफ से फटकार मिलने के बाद इंदिरा गांधी खेल मैदान में नवजात को जन्म देना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही विधायक राजेश शुक्ला सीएचसी पहुंचे और स्वास्थ्यकर्मियों के इस व्यवहार पर सख्त नाराजगी जताते हुए जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से दोषपुर जिला सुल्तानपुर (यूपी) निवासी सर्वेश अपने तीन-चार साथी परिवारों के साथ रुद्रपुर में मछली मंडी के निकट झोपड़ी में रहता था। पिछले दिनों आई आपदा में झोपड़ी बह गयी, जिसके बाद वह लोग बेघर हो गये और अपने गांव चले गये। कुछ दिन पहले वह लोग काम-धंधे की तलाश में किच्छा पहुंचे। यहां कोई आसरा न मिलने पर इंदिरा गांधी खेल मैदान में खुले आसमान के नीचे ही रहने लगे। बुधवार को सर्वेश की पत्नी राजवती (30) को प्रसव पीड़ा हुई तो वह राजवती को सीएचसी ले गया। सर्वेश का आरोप है कि वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला चिकित्सक के छुट्टी होने की बात कहकर पत्नी को कुछ दवाईयां देकर वापस भेज दिया। सर्वेश अपनी पत्नी को इंदिरा गांधी खेल मैदान वापस ले आया। राजवती को कुछ देर बाद तेज प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे दोबारा सीएचसी ले गया, तो स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे फटकार कर भगा दिया। फिर से राजवती दर्द से करहाती हुई इंदिरा गांधी खेल मैदान में वापस आ गई। राजवती की हालत देखते हुए साथ की अन्य महिलाओं ने चादरों की आढ़कर डिलीवरी कराई। राजवती ने खुले आसमान के नीचे नवजात बेटे को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

लोगों द्वारा घटना की जानकारी विधायक राजेश शुक्ला को देने विधायक सीएचसी पहुंचे और सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचसी त्रिपाठी पर बिफर उठे। उन्होंने फटकार लगाते हुए कार्रवाई कराने की बात कह डाली। इससे अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और इंदिरा गांधी खेल मैदान से राजवती को लाकर सीएचसी में भर्ती किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More