प्राण प्रतिष्ठा के साथ धर्मनगरी हरिद्वार में स्थापित हुआ विश्व का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में विश्व के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। अनुसंधान, साधना और विशेष पारंपरिक तकनीकों के आधार पर लगभग 5210 किलोग्राम वजनी इस विशाल पारद ध्यान लिंगम को तैयार करने में करीब 10 वर्षों का समय लगा। 

जानकारी के अनुसार, इस अद्वितीय शिवलिंग का निर्माण ध्यान गुरु रघुनाथ येमूल गुरुजी के नेतृत्व में किया गया। इसे हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट स्थित शिरडी साई बाबा मंदिर परिसर में स्थापित किया गया है। निर्माण कार्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्राचीन रसायन शास्त्र के सिद्धांतों का भी उपयोग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

पारद शिवलिंग अपने विशाल आकार और वजन के कारण पहले ही इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त कर चुका है। इसे विश्व का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग बताया जा रहा है तथा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराने की प्रक्रिया भी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

आयोजकों के अनुसार, शिवलिंग के निर्माण में लगभग 3333 किलोग्राम शुद्ध पारद का उपयोग किया गया है। इसकी ऊंचाई करीब 4.5 फीट है। धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस परियोजना को विश्व शांति और आध्यात्मिक जागरूकता के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं तथा विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शिवलिंग का विधिवत अभिषेक और पूजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Hindi News Holy city of Haridwar Installation of Shivling with consecration Khabar Sach Hai News News from the hills World's largest mercury Shivling World's largest mercury Shivling installed in the holy city of Haridwar following consecration ceremony; Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज खबर सच है के समाचार धर्मनगरी हरिद्वार पहाड़ के समाचार प्राण प्रतिष्ठा के साथ शिवलिंग की स्थापना विश्व का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग हरिद्वार न्यूज हिंदी खबर

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More