रिश्ते का कत्ल : छोटे भाई ने ही बड़े भाई की गोलियों से भूनकर कर दी निर्मम हत्या  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। भाई का रिश्ता दुनिया के हर रिश्ते से खास होता है जो मुश्किल वक्त में वही सबसे पहले साथ खड़ा ही नहीं होता बल्कि भाई जैसा यार नहीं होता लेकिन यहांतो रिश्तों को दरकिनार करते हुए छोटे भाई ने ही बड़े भाई की गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद वह पुलिस को गुमराह करते हुए खुद सड़क पर धरने पर भी बैठ गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला राजधानी देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के भुड्डी गांव में 14 जून की देर रात वकील सोहेल हारून की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने महज 10 घंटों के भीतर बड़ा खुलासा किया। इस सनसनीखेज हत्याकांड में किसी बाहरी व्यक्ति की नहीं, बल्कि मृतक के 21 वर्षीय छोटे भाई शाहिद हारून की ही संलिप्तता सामने आई, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी

पुलिस जांच में पता चला कि शाहिद नशे का आदी था और अपने शौक पूरे करने के लिए परिवार से लगातार पैसे मांगता रहता था। कुछ समय पहले उसने अपने पिता के खाते से करीब 10 लाख रुपये निकाल लिए थे, जिसे लेकर घर में तनाव और विवाद बढ़ गया था। बड़े भाई सोहेल उसे गलत आदतों और खर्चों को लेकर अक्सर डांटते और कई बार मारपीट भी हुई थी। घटना वाली रात दोनों भाई घर में अकेले थे, क्योंकि परिवार के अन्य सदस्य हज पर गए हुए थे। इसी दौरान हुए विवाद के बाद शाहिद ने अपने भाई की हत्या की योजना बनाई और देशी पिस्टल से गोली मारकर उसकी जान ले ली।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन और जाम कराने की कोशिश भी की ताकि जांच की दिशा भटकाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

हालांकि पुलिस को शुरुआती जांच में ही कई संदेह हुए। सीसीटीवी फुटेज में किसी बाहरी व्यक्ति की एंट्री नहींदिखी और घर के कैमरों की रिकॉर्डिंग भी हटाई गई पाई गई। घर की तलाशी के दौरान बाथरूम से 32 बोर की देशी पिस्टल बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने शाहिद से सख्ती से पूछताछ की और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसएसपी के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में कानून व्यवस्था बाधित करने और जाम लगाने के प्रयास में भी अलग से कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a chilling plot involving family ties Brother kills brother crime news dehradun news Murder within the family: Younger brother brutally guns down older brother; Uttarakhand News younger brother shoots older brother dead उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की गोलियों से भूनकर कर हत्या देहरादून न्यूज भाई ने ही किया भाई का कत्ल रिश्तों की खौफनाक साजिश

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More