युवक के किन्नर से शादी करने पर पिता-पुत्र में हुई जमकर मारपीट, पुलिस के पहुंचने पर हुआ मामला शांत

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां एक युवक के किन्नर से शादी करने पर पिता-पुत्र में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों को किसी तरह शांत करवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में किन्नर से शादी करने के बाद घर छोड़कर जा रहे एक युवक के पिता और दो भाई उसे रोकने के लिए पीछे दौड़े। सिंधी चौराहे के पास उन्होंने युवक को पकड़ लिया। इस बीच युवक ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि ‘मैंने शादी की है इससे, यह मेरी पत्नी है।’ युवक के पिता और भाइयों ने जब उसे जबरन घर ले जाने की कोशिश की तो युवक और उसके पिता व दो भाइयों का सिंधी चौराहे पर काफी विवाद के साथ ही जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। यह युवक और उसके पिता शहर में ही अलग-अलग विभाग में कर्मचारी हैं। इसके बाद युवक किन्नर के साथ चला गया और उसके पिता और दोनों भाई भी घर लौट गए। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news the matter calmed down when the police arrived There was a fierce fight between father and son after a young man married a eunuch Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More