बागजाला समेत अन्य वनभूमि निवासियों को भूमिधरी के अधिकार संबंधी प्रस्ताव में शामिल करने की मांग को 25 जुलाई को बुधपार्क में होगा धरना-प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी की बैठक बागजाला गांव में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी 25 जुलाई को 10 बजे सुबह से बुधपार्क-हल्द्वानी में होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक में दिल्ली में नौजवानों पर बर्बर दमन और लाठीचार्ज की निंदा करते हुए युवाओं की मांगों को मानने का प्रस्ताव पारित किया गया।
 
ज्ञात हो कि वन भूमि के विषय में उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार ने 10 जुलाई 2026 की मंत्रिमण्डल की बैठक में बिंदुखत्ता, बापू ग्राम ऋषिकेश और बग्गा चौवन को भूमिधरी के अधिकार संबंधी प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया लेकिन बागजाला समेत अन्य सभी वनभूमि निवासियों को इससे बाहर रखा गया है।
 
भाकपा माले राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि, बीजेपी सरकार की नीति लोगों को बसाने की नहीं बल्कि उजाड़ने की है। यह सरकार केवल जनान्दोलनों से डरती है छात्र नौजवानों के दिल्ली में हुए प्रदर्शनों ने मोदी सरकार को बैकफुट पर धकेल दिया है।  वन भूमि वासियों को भी ऐसे ही एक विराट आंदोलन की जरूरत है।
 
अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि धामी सरकार की नीति वन भूमि वासियों को आपस में बाँटने वाली, भेदभावपूर्ण, अनुचित और अन्यायपूर्ण है। बागजाला वासियों समेत लालकुआं विधानसभा के अन्य वन भूमि निवासियों के साथ भाजपा सरकार के सौतेले व्यवहार पर लालकुआं विधायक की चुप्पी शर्मनाक है। लालकुआं विधायक को यहां की जनता को इस बात का जवाब देना होगा। भाजपा सरकार और विधायक बागजाला वासियों को भूमि का मालिकाना हक देने के मुद्दे पर अपने जीवन की सारी कमाई लगा चुके ग्रामीणों को बार – बार झूठा आश्वासन देकर छलने और विश्वासघात करने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार को बिंदुखत्ता के साथ-साथ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में बागजाला, सुल्ताननगरी, दानी बंगर, प्रतापपुर, खोलिया बंगर समेत वन भूमि पर बसी संपूर्ण आबादी के लिए निर्वनीकरण का विधिसम्मत प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केन्द्र सरकार के पास भेजकर राजस्व गांव बनाने का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।
 
आगामी 25 जुलाई को बुधपार्क, हल्द्वानी में होने वाले धरना-प्रदर्शन की मांगें:
1. बागजाला वासियों समेत सभी वन भूमि निवासियों को भी बिंदुखत्ता, बापू ग्राम और बग्गा चौवन की तर्ज़ पर राज्य मंत्रिमण्डल के भूमिधरी के अधिकार संबंधी प्रस्ताव में शामिल किया जाय।
2. बागजाला समेत वन भूमि पर बसे सभी गांवों और खत्तों को राजस्व गांव बनाने का प्रस्ताव पारित करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाय।
3. राज्य सरकार राज्य के सभी वनभूमि निवासियों के मालिकाना अधिकार के लिए निर्वनीकरण का प्रस्ताव राज्य विधानसभा से पारित कर केंद्र सरकार से अविलंब अनापत्ति प्राप्त कर विधानसभा चुनाव से पूर्व इन सभी को राजस्व गांव का दर्जा दे।
4. बागजाला में रुके हुए विकास कार्य- जल जीवन मिशन की पेयजल योजना, सड़क मरम्मत- तत्काल शुरू किए जाएं।
 
बैठक का संचालन अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी के सचिव वेद प्रकाश ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से भाकपा माले राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी, किसान महासभा प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, डा. कैलाश पाण्डे, विमला देवी, हेमा आर्य, शोभा, हेमा देवी, दौलतसिंह, किशोरी लाल, प्रेमसिंह नयाल, चंदन सिंह मटियाली, हरक सिंह बिष्ट, सुनीता देवी, ललिता देवी आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 25 July A protest demonstration will be held at Budh Park on July 25 to demand the inclusion of residents of Bagjala and other forest land areas in the proposal regarding Bhumidhari (land ownership) rights Bagjala and other forest land dwellers demand for inclusion Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad proposal regarding land ownership rights protest demonstration in Budhpark uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव को कांग्रेस की रणनीति तय : लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे करा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन मजबूती की तैयारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में चुनावी अभियान को गति देने के लिए उत्तराखण्ड में लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे कराकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गईं है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अगले माह […]

Read More
उत्तराखण्ड

अफसरशाही में बड़ा फेरबदल : कई अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।शासन की ओर से जारी आदेश के तहत नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में तैनात अधिशासी अधिकारियों (ईओ), सहायक नगर आयुक्तों, उप नगर आयुक्तों और अन्य अधिकारियों का […]

Read More
उत्तराखण्ड

छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम : कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। दिल्ली में छात्र-युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार (आज) महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी ने बुद्ध पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर छात्र-युवाओं की आवाज दबाने का आरोप […]

Read More