चोर पकड़े, माल बरामद… फिर आबकारी टीम पर ही चोरी का माल हड़पने के आरोप में निलंबन की कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

रुद्रपुर। शिमला में सात सितंबर को हुई चोरी का माल हड़पने के आरोप में जिलाधिकारी की संस्तुति पर आबकारी आयुक्त ने आबकारी विभाग के दरोगा और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई की। वहीं उपनल कर्मी, पीआरडी जवान की सेवा समाप्ति के लिए संबंधित विभागों से संस्तुति की है।

 

जानकारी के अनुसार शिमला, कालीबाड़ी निवासी रेनू ने सोने-हीरे के गहने, चांदी के सिक्के, नगदी और एक दर्जन घड़ी चोरी होने की शिकायत थाना सदर में दी थी। आरोप था कि नेपाल मूल की नौकरानी करिश्मा व उसके तीन साथियों ने खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया। आठ सितंबर की सुबह बॉर्डर पर आबकारी टीम चेकिंग कर रही थी। टैक्सी से नेपाल जा रहे आरोपियों के वाहन को चेककिया तो उसमें चोरी का सामन मिला।

यह भी पढ़ें 👉  तुंगनाथ की खाई में समा गई जिंदगी… रातभर गूंजती रही महिला की आवाज, सुबह मिला शव

आरोप है कि चेकिंग टीम ने बरामद सामान से जेवरात और अन्य सामान हड़प लिया और आरोपियों को छोड़ दिया। इसके बाद हिमाचल पुलिस जांच करते हुए रुद्रपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से सीसीटीवी फुटेज देखे। बॉर्डर के कैमरों की फुटेज से आबकारी विभाग के दरोगा देवेंद्र कुमार निवासी रामनगर,कांस्टेबल बलजीत सिंह निवासी किच्छा, उपनल कर्मी पप्पू लाल निवासी गदरपुर और पीआरडी जवान नईम निवासी केलाखेड़ा की पहचान की। जांच उप आयुक्त आबकारी विवेक सोनकिया को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड पुलिस में उपाधीक्षक स्तर के 14 अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश  

जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र बिष्ट ने बताया कि डीएम नितिन भदौरिया ने आरोपी दरोगा और कांस्टेबल के निलंबन की संस्तुति करते हुए आबकारी आयुक्त को पत्र भेजा था। इसके बाद आयुक्त ने उनको निलंबित कर दिया। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि हिमाचल पुलिस आबकारी विभाग के दरोगा, कांस्टेबल, उपनल कर्मी और पीआरडी जवान को गिरफ्तार कर हिमाचल ले गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने से वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News Excise team accused of misappropriating stolen goods Hindi News News from the hills News From the Pahad rudrapur news stolen goods recovered... yet the excise team itself faces suspension proceedings on charges of misappropriating the stolen goods; Uttarakhand News Suspension proceedings Thieves caught udham singh nagar news आबकारी टीम पर चोरी का माल हड़पने का आरोप उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज निलंबन की कार्यवाही रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड पुलिस में उपाधीक्षक स्तर के 14 अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 14 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष अधिकारियों को विभिन्न जनपदो और पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारी सौंपी गई […]

Read More
उत्तराखण्ड

तुंगनाथ की खाई में समा गई जिंदगी… रातभर गूंजती रही महिला की आवाज, सुबह मिला शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग। यहां तुंगनाथ यात्रा पर आई महिला यात्री गणेश मंदिर के समीप ट्रेक रूट पर अचानक अनियंत्रित होकर महिला गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों की टीमें मौके पर पहुंचीं और रात में ही रेस्क्यू शुरू कर दिया, लेकिन खाई की […]

Read More
उत्तराखण्ड

पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पड़ी भारी, ज्योलीकोट प्रकरण में 6 अधिकारी निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  नैनीताल । ज्योलीकोट में दूषित पेयजल आपूर्ति और डायरिया संक्रमण के मामले ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों पर गाज गिरा दी है। पेयजल व्यवस्था में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने के बाद दोनों विभागों के छह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया […]

Read More