खिड़की की ग्रिल काटकर चोरो ने पार किये करीब 40 तोला सोने के जेवरात और आठ लाख की नकदी  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

ऊधमसिंह नगर। ऊधमसिंह  नगर के शांतिपुरी नंबर-1 में चोरों ने एक बंद कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर घर में रखे करीब 40 तोला सोने के जेवरात और आठ लाख की नकदी चोरी कर ली। 

 

जानकारी के अनुसार, शांतिपुरी नंबर-1 निवासी महेश चंद रजवार के बड़े भाई प्रकाश चंद का नया मकान निर्माणाधीन है। निर्माण कार्य के चलते उनका परिवार पिछले तीन वर्षों से महेश चंद के मकान के एक हिस्से में रह रहा था। करीब दो माह पहले प्रकाश चंद के पुत्र का विवाह हुआ था, जिसके बाद परिवार ने सोने-चांदी के जेवर अलमारी के लॉकर में सुरक्षित रख दिए थे। इसके अलावा निर्माण कार्य के लिए रखी गई नकदी भी घर में मौजूद थी। प्रकाश चंद अपने निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी बेटी के साथ मायके गई हुई थीं। कमरे पर ताला लगा था। इसी दौरान चोरों ने सूने कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान में कई जोड़ी मंगलसूत्र, हार, कंगन, पौंची, झुमके, अंगूठियां, नथ और मांगटीका सहित बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण शामिल हैं। वहीं तीन जोड़ी पायल और 6 जोड़ी बिछुए चांदी के हैं। चोरों ने केवल एक घर को ही निशाना नहीं बनाया, बल्कि गांव के अन्य मकानों में भी सेंधमारी का प्रयास किया। विक्की ठठोला के घर की जाली काटकर तख्त पर रखी टॉर्च चोरी कर ली, जबकि मदन मोहन उपाध्याय के घर में घुसने की कोशिश लोगों के जाग जाने पर विफल हो गई और चोर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी

एक ही रात में कई घरों में चोरी और सेंधमारी से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। ग्रामीणों ने घटना के पीछे किसी स्थानीय मुखबिर या संगठित चोरी गिरोह की भूमिका होने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पंतनगर कोतवाल नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की चार टीमें बनाकर चोरों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: theft by cutting the window grill theft incident thieves stole around 40 tolas of gold jewellery and cash worth eight lakhs Thieves stole around 40 tolas of gold jewellery and cash worth eight lakhs by cutting the window grill udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऊधमसिंह नगर न्यूज खिड़की की ग्रिल काटकर चोरी चोरी की वारदात चोरो ने पार किये करीब 40 तोला सोने के जेवरात और आठ लाख की नकदी

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More