उत्तरांचल विवि के लॉ तीसरे वर्ष के छात्र पड़ेंगे राज्य के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत अन्य बड़े अपराधों के बारे में  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। उत्तरांचल विवि के लॉ तीसरे वर्ष के छात्र अब राज्य के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत कुछ अन्य बड़े अपराधों के बारे में पढ़ेंगे। इससे वे जान सकेंगे कि कैसे तकनीक और विज्ञान के आधार पर पुलिस ब्लाइंड केसों को खुलासा करती है। वहीं लॉ कालेज के विशेषज्ञ पुलिस अधिकारियों को कानून की बारिकियां सिखाएंगे। इसके लिए शनिवार को पुलिस ट्रेनिंग कालेज यानी पीटीसी नरेन्द्र नगर और उत्तरांचल विश्वविद्यालय के बीच एक समझौता हुआ।
 
 
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी और पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर के निदेशक डीआईजी ददन पाल ने एमओयू पर साइन किए। लॉ कालेज के डीन प्रो. राजेश बहुगुणा ने बताया कि इस एमओयू से जहां पुलिस अधिकारियों को लॉ कालेज के अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और विशेषज्ञों का लाभ मिलेगा। वहीं लॉ कालेज के छात्र पुलिस अधिकारियों से अनुभव और कानून का व्यवहारिक ज्ञान ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस चर्चित केसों के बारे में भी लॉ तृतीय वर्ष के छात्रों को पढ़ाएगी। डीआईजी ददन पाल ने कहा कि कालेज के विषय विशेषज्ञों, विधि सम्बन्धी नवीनतम पुस्तकों से सुज्जित पुस्तकालय एवं मूट कोर्ट सहित अत्याधुनिक संसाधनों एवं आन लाइन डेटा बेस का उत्तराखंड पुलिस को लाभ मिलेगा। दोनों संस्थान शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग, कौशल विकास और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संयुक्त रूप से चला पाएंगे। डा. जितेन्द्र जोशी ने कहा कि इस समझौते से कानून शिक्षा और पुलिस सेवा में ट्रेनिंग के नए आयाम खुलेंगे। इस दौरान विवि के कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि, पीटीसी के एसपी शेखर चन्द्र सुयाल, आरआई अखिलेश कुमार, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अनुज कुमार राणा और लॉ कालेज की प्राचार्या प्रो. पूनम रावत उपस्थित थीं।
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Third year law students of Uttaranchal University will learn about the famous Ankita Bhandari murder case and other big crimes of the state Third year law students will learn about the famous Ankita Bhandari murder case of the state and other big crimes uttarakhand news Uttaranchal University

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More