मनसा देवी पैदल मार्ग पर भगदड़ से छह श्रद्धालुओं की मौत के साथ ही तीस श्रद्धालु हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हरिद्वार। उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में आज सुबह मनसा देवी पैदल मार्ग पर भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा 30 श्रद्धालु घायल हो गए। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। प्रशासन के अफसरों का कहना है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री धामी ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना है।
 
मनसा देवी मंदिर में रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। आज रविवार की छुट्टी के कारण आज मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की तादाद और दिनों से अधिक थी। इसी दौरान पैदल रास्ते में करंट की अफवाह फैलने से अचानक भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे को धक्का देकर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी के बीच कई लोग नीचे गिर गए और कुचल गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने इस हादसे छह श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है।
 
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हादसे में घायल हुए कुल 35 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में लाया गया है, जिसमें भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि अन्य लोग घायल हैं। जिनमें से गंभीर अवस्था वाले मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। भगदड़ की घटना में घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए 108 सेवा की सात एंबुलेंस और ‘खुशियों की सवारी’ की दो एंबुलेंस मौके पर तैनात की गई। इन एंबुलेंस सेवाओं के माध्यम से कई घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Mansa Devi footpath six devotees died and thirty devotees were injured in a stampede Six devotees died and thirty devotees were injured in a stampede on the Mansa Devi footpath uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज तीस श्रद्धालु घायल भगदड़ से छह श्रद्धालुओं की मौत मनसा देवी पैदल मार्ग हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More