बढ़ती अपराध दर और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता ने किया राजभवन कूच

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। प्रदेश में बढ़ती अपराध दर और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सोमवार (आज) कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता राजभवन की ओर कूच किया। कूच से पहले परेड ग्राउंडमें आयोजित जनसभा में नेताओं ने सरकार पर बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न,बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जंगली जानवरों के आतंक जैसे मुद्दों पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

16 फरवरी, सोमवार को लोक भवन कूच से पहले परेड ग्राउंड में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ा। सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता मंच से संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते नजर आए।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सीडब्ल्यूसी मेंबर करन माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए आज देहरादून की सड़कों पर जन सैलाब उतर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और “जंगल राज” का माहौल व्याप्त है। अपराधों के बढ़ने से जनता भय में जी रही है।नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बेरोजगारी और पलायन की समस्या को भी उठाया और कहा कि प्रदेश में नौजवानों के लिए रोजगार खत्म हो गए हैं, विद्यालय बंद हो रहे हैं और अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

जनसभा के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता परेड ग्राउंड पहुंचे। सभा में नेताओं ने लगातार जनता के गुस्से और नाराजगी को आवाज़ दी, जिससे आगामी प्रदर्शन और आंदोलन की तैयारी का संकेत मिला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress Party News dehradun news led by senior leaders marched to Raj Bhavan against the rising crime rate and deteriorating law and order situation Thousands of Congress workers uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस पार्टी न्यूज देहरादून न्यूज बढ़ती अपराध दर और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ वरिष्ठ नेताओं का  नेतृत्व हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता ने किया राजभवन कूच

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More