नैनीताल।उत्तराखंड में जिला न्यायालयों को मिल रही बम धमकियों के बाद अब गुरुवार (आज) उत्तराखंड की राजधानी न्यायिक व्यवस्था का केंद्र उत्तराखंड उच्च न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। ई-मेल मुख्य न्यायाधीश को भेजा गया, जिसके बाद एहतियातन हाईकोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया और पूरे क्षेत्र को पुलिस सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया। साथ ही न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है।
वहीं नैनीताल जिला न्यायालय को लगातार तीसरे दिन भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गुरुवार को तीसरी बार ई-मेल के माध्यम से जिला न्यायालय को निशाना बनाने की चेतावनी दीगई।इससे पूर्व अलग-अलग तरीकों से धमकियां दी गई थीं। पहले दिन न्यायाधीशों की कुर्सी में बम लगाने, दूसरे दिन मानव बम से हमला करने और तीसरे दिन ड्रोन बम से न्यायालय को दहलाने की धमकी दी गई।
लगातार मिल रही धमकियों से अधिवक्ताओं और वादकारियों में दहशत का माहौल है।हाईकोर्ट और जिलान्यायालय के अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए मांग की है कि जब तक धमकी देने वालों की पहचान नहीं हो जाती, तब तक दोनों न्यायालयों को अस्थायी रूप से बंद किया जाए।
फिलहाल जिलान्यायालय और हाईकोर्ट दोनों परिसरों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। न्यायालय में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर सहित अन्य सुरक्षा जांच अनिवार्य कर दी गई है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया जांच को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]