हरिद्वार। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित बालगृह से स्कूल गए तीन बच्चे फरार हो गए। स्कूल से अन्य बच्चों के वापस लौटने पर तीन बच्चे कम मिलने पर बाल गृह प्रशासन को इसकी जानकारी हुई। पहले अपने स्तर से तलाश की गई, मगर कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीमें तलाश में लगा दी हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय बालगृह रोशनाबाद में रह रहे 16 बच्चे रावली महदूद स्थित कृपाल शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए जाते हैं। सभी बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर को बच्चों के लौटने के बाद गिनती हुई तो तीन बच्चे कम मिले। तब कर्मचारियों का माथा ठनका और स्कूल पहुंचकर जानकारी जुटाई। यहां पता चला कि तीनों बच्चे कहीं भाग गए हैं। कर्मचारियों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने राजकीय बालगृह अधीक्षक प्रशांत कुमार की शिकायत परमुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि तीनों बच्चों में एक मुरादाबाद का रहने वाला है जबकि दो का पता नहीं है। एक साल से तीनों बाल गृह में थे। तीनों को भिक्षावृत्ति करते हुए रेस्क्यू कर बाल गृह में दाखिल किया गया था। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कई टीमें बच्चों की तलाश में जुटी हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉 रामपुर रोड में ट्रक की […]