खुशियों की तलाश में निकले थे, लौटे तीन शव: शक्तिफार्म के परिवार पर टूटा हादसे का कहर

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

पूरनपुर। कार द्वारा नामकरण संस्कार में शामिल होने पूरनपुर जा रहे शक्तिफार्म क्षेत्र के एक परिवार की सोमवार (आज) पीलीभीत -बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ने के साथ ही दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही शक्तिफार्म क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि नगर पंचायत शक्तिफार्म के शिव मंदिर वार्ड नंबर तीन निवासी तारक मंडल (35) पुत्र निताई मंडल अपने पड़ोसी शेफाली राय (65) पत्नी स्व. दुलाल राय तथा देवनगर निवासी रिश्तेदार साधना (35) पत्नी सनातन गाईन, साधना के पुत्र शांतनु और पुत्री खुशबू के साथ कार से पूरनपुर जा रहे थे। सभी तारक मंडल के रिश्तेदार के यहां आयोजित नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि कार तारक मंडल चला रहे थे। जैसे ही कार पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में पहुंची, सामने से आ रहे डंपर से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में तारक मंडल, शेफाली राय और साधना की मौत हो गई, जबकि साधना की पुत्री खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों और घायलों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  ‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

हादसे में जान गंवाने वाले तारक मंडल अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। बताया गया कि उनके माता-पिता की करीब डेढ़ वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। तारक गौ रक्षा दल से भी जुड़े हुए थे। मृतका शेफाली राय के पति दुलाल राय की करीब नौ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। परिवार में अब उनका एक पुत्र है। हादसे में साधना की भी मौत हो गई। उनके परिवार में पति सनातन गाईन और दो बच्चे शांतनु व खुशबू हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सनातन घटनास्थल पर पहुंचे। बेटी खुशबू की हालत गंभीर होने के कारण परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक हत्याकांड में 5 साल बाद आया फैसला, दो मुख्य दोषियों को उम्रकैद

एक ही सड़क हादसे में शक्तिफार्म क्षेत्र के तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारी पूरी, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report car heading to Puranpur collides with a dumper Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Puranpur/Shaktifarm News Road Accident Set out in search of happiness three bodies returned: Tragedy strikes a family from Shaktifarm; Uttarakhand News three dead in the accident three killed in road accident उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना में तीन की मौत पूरनपुर जा रही कार की डंपर से भिड़ंत पूरनपुर/शक्तिफार्म न्यूज सड़क दुर्घटना सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

एमबीपीजी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारी पूरी, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार कर लिया है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता, हुड़दंग या बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप को रोकने के लिए कॉलेज परिसर […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबे की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर मलबा और पत्थर आने से कई यात्री रास्ते में फंस […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर शाम कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की-लक्सर मार्ग पर थीथौला के पास रविवार देर शाम कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा में कुल 13 लोग सवार थे। यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा […]

Read More