त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी सहित तीन कर्मचारी निलंबित 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
पौड़ी गढ़वाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कार्यों में लापरवाही बरतने पर तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एक ग्राम विकास अधिकारी और दो कर्मचारी शामिल हैं।
 
पंचायत चुनाव और ब्लाक संबंधी कार्यों में लापरवाही के आरोप में थेलीसैंण में कार्यरत ग्रामविकास अधिकारी उमेश कोठारी को जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर ने निलंबित करते हुए डीडीओ दफ्तर से अटैच किया है।आरोप है कि वे अपने कार्यक्षेत्र से लगातार नदारद रहते हैं। साथ ही खंडविकास अधिकारी को मामले में आरोप पत्र देने का निर्देश दिया गया है। दूसरी ओर 17 जुलाई को पौड़ी में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में फॉरेस्ट विभाग के डाकिया अनिल कुमार मैठाणी नशे की हालत में पहुंचे थे। वहीं नैनीडांडा के दिगोली प्राइमरी स्कूल तैनात सहायक शिक्षक आनन्द सिंह रावत प्रेक्षागृह की सीढ़ियों पर नशे में बेसुध मिले थे। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने दोनों को निलंबित करते हुए दिया है। दोनों के विरुद्ध अनुशानात्मक कार्रवाई के आदेश दिए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Pauri Garhwal News suspension proceedings for negligence in work Three employees including the village development officer suspended for negligence in three-tier panchayat elections uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार्य में लापरवाही पर निलंबन की कार्यवाही ग्राम विकास अधिकारी सहित तीन कर्मचारी निलंबित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पौड़ी गढ़वाल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More