अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग में 36 साल पहले तीन लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के पद पर नौकरी हासिल कर ली।1992 में मामला सामने आया तो आरोपी कोर्ट चले गए। 20 साल तक स्टे रहा, फिर स्टे हटा लेकिन स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना रहा। एक आरोपी कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद हुई जांच में फिर से मामला खुला तो कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सीएमओ डॉ आरसी पंत ने तहरीर देकर बताया कि 24 जून 1989 को अरुण शुक्ला निवासी बरी महतैन जिला कानपुर, बीरबल सिंह निवासी हरिहरपुर फर्रुखाबाद और जयवीर सिंह निवासी अन्दरसा महालीख कानपुर (यूपी) ने अल्मोड़ा स्वास्थ्य विभाग में बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के रूप में तैनाती ली।फरवरी 1992 में जांच के दौरान तीनों के प्रमाणपत्र फर्जी मिले। विभाग कोई कार्रवाई करता इससे पहले तीनों कोर्ट चले गए। कोर्ट ने विभागीय कार्रवाई पर स्टे लगा दिया। 2012 में स्टे हटा और अरुण कुमार को बरी कर दिया गया। बीरबल न्यायालय में पेश नहीं हुआ। उसके केस को खारिज कर दिया गया। इसके बाद भी विभाग लापरवाह बना रहा। 2021 में बीरबल सेवानिवृत्त हुआ। उसने सेवानिवृत्ति की धनराशि के लिए आवेदन किया। विभाग ने जब उसके कार्यकाल की जांच की तो मामला पकड़ में आया। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। उप प्रधान संगठन सितारगंज ने ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के अधिकार एवं उनकी भूमिका सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायती राज्य अधिनियम धारा 31 के अंतर्गत उप प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों का प्रभावी रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]