देहरादून। सिंचाई विभाग के सचिव आर. राजेश कुमार के फर्जी हस्ताक्षर से विभाग के तीन इंजीनियरों का तबादला कर दिया गया। मामले का खुलासा होने पर सचिव ने प्रभारी प्रमुख अभियंता सुभाष चंद्र पांडे को जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही संबंधित इंजीनियरों
को मूल तैनाती पर ही रहने को कहा गया है।
सचिव ने बताया कि दोषियों के विरुद्ध एफआईआर के आदेश देने के साथ ही पूर्व में हुए सभी तबादलों के भी परीक्षण को कहा है। गत 31 जनवरी को प्रमुख अभियंता दफ्तर से कुछ इंजीनियरों के तबादले के आदेश हुए थे। इसमें अपर सहायक अभियंता चिरंजी लाल, सुमित कुमार व जयदीप सिंह का भी तबादला हुआ दिखाया गया। इन तबादला आदेशों पर सिंचाई सचिव के फर्जी हस्ताक्षर थे। इस फर्जीवाड़े कापता चलने पर शासन ने गोपनीय जांच कराई।जांच में सामने आया कि उक्त तीनों के ट्रांसफर के बारे में कोई प्रक्रिया ही नहीं हुई थी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]