नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल के आरोप में तीन पर मुकदमा दर्ज, आरोपी के बचाव में भाजपाइयों ने किया कोतवाली का घिराव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। नाबालिग के कुकर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने तीन आरोपितों के गिरफ्तार किया। जिन्‍हें छुड़ाने के लिए भाजपा कार्यकताओं ने कोतवाली को घेर लिया। एएसपी ज्वालापुर ने कोतवाली पहुंचकर भाजपाइयों को शांत कराया। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर क्षेत्र की महिला ने अपने नाबालिग बेटे से कुकर्म व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। जांच में पता चला कि पड़ोस में रहने वाले तीन आरोपितों ने शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है। एक ने किशोर के साथ कुकर्म किया, दूसरे ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाएं और तीसरे आरोपित ने इस वीडियो को वायरल किया। पुलिस ने देर रात तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। आरोपित एक भाजपा नेता के किराएदार के बेटे हैं, इसलिए उन्हें छुड़ाने के लिए भाजपा नेता कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला होने के चलते आरोपितों को छोड़ने से मना कर दिया। जिसके बाद भाजपा नेता ने अपने साथियों और समर्थकों को कोतवाली बुला लिया और गेट के बाहर धरना देकर जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

बाद में एएसपी ज्वालापुर रेखा यादव ने कोतवाली पहुंचकर भाजपाइयों को शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपित बालिग और दो नाबालिग बताए गए हैं। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग आरोपितों को किशोर न्याय बोर्ड और वीडियो वायरल करने वाले बालिग आरोपित को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हंगामा मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को हिरासत में लिया है। ठुकराल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई […]

Read More