कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार तीन लोगों की हुई मौत तीन अन्य गंभीर घायल   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। चकराता के जौनसार क्षेत्र में घूमने आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरने से कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हैं। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलीभीत के ग्राम राठ का रहने वाला कृष्ण पाल पुत्र रमेश सिंह, देहरादून के छिद्दरवाला में एक डेयरी में काम करता है। कृष्ण पाल बुधवार सुबह अपने गांव से आए पांच दोस्तों के साथ चकराता घूमने निकला। रात करीब 10 बजे लौटते समय इनकी कार चकराता से पांच सौ मीटर आगे कालसी मार्ग पर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। इस बीच चकराता छावनी क्षेत्र के जादूगर में घर से निकले सुभाष ने ये वाहन खाई में गिरते देखा। सुभाष ने शोर मचाया और पड़ोसी अरविंद तोमर के साथ पुलिस को जानकारी देते हुए घटनास्थल पर पहुंच गया। दोनों खाई में ऊपर गंभीर घायल मिले कृष्ण पाल को अस्पताल ले गए। एसडीआरएफ, पुलिस, तहसील प्रशासन और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। गाड़ी के खाई में काफी नीचे गिरने से रेस्क्यू में परेशानी आई। अन्य घायलों में सुनील पुत्र चंदपाल सिंह निवासी बागपत और सौरभ ठाकुर सिंह पुत्र रामवीर सिंह निवासी बरेली शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news three others were seriously injured Three people in the car died after the car fell into a deep ditch Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ दफ्तर में गोलीकांड : हथियार लाकर फायर करने वाला अधिकारी निलंबित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -⁠ खबर सच है संवाददाता  देहरादून। आरटीओ हल्द्वानी कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया। सहकर्मी से विवाद के बाद उन पर घर से दफ्तर में हथियार लाने और फायर करने का आरोप है।  विभाग की रिपोर्ट के बाद परिवहन सचिव रविनाथ रमन ने बुधवार […]

Read More
उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More