देर शाम कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की-लक्सर मार्ग पर थीथौला के पास रविवार देर शाम कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा में कुल 13 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

कोतवाली रुड़की क्षेत्र के मिलाप नगर ढंडेरा निवासी दिलशाद के रिश्तेदार के यहां लक्सर में शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिलशाद पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रविवार को ई-रिक्शा से लक्सर जा रहा था। थीथौला के पास सामने से आ रही कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में दिलशाद (32) पुत्र आयुब और उसके सात वर्षीय बेटे उमर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अरशद (30) पुत्र रईस अहमद ने रुड़की अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि अरशद मृतक दिलशाद का रिश्ते का भाई था। हादसे में खातिजा (30) पत्नी दिलशाद, नाजमा पत्नी अरशद, आयत (9), अरम (6), अनस (3) और अमायरा (3) समेत अन्य लोग घायल हुए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report car-e-rickshaw collision Devbhoomi News died after being hit by a car in the late evening; Uttarakhand News haridwar news Hindi News including a father and son riding an e-rickshaw late-evening road accident News from the hills News From the Pahad three deaths including father and son.   उत्तराखण्ड न्यूज Three people कार से ई-रिक्शा की टक्कर देर शाम सड़क दुर्घटना पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More