मिट्टी की खान में दबकर तीन महिलाओं की मौत, डीडीआरएफ एवं प्रशासन की टीम ने तीनों शवों को निकाला बाहर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के लुठियाग में तीन महिलाओं की घर के पास मिट्टी की खान में दबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची डीडीआरएफ एवं प्रशासन की टीम ने तीनों शवों को निकाल दिया है। घटना से पूरे गांव और क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया है। हर कोई घटना से स्तब्ध है।


जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले में जखोली ब्लॉक के लुठियाग गांव की तीन महिलाएं गांव के पास ही मिट्टी लेने गई। इसी बीच अचानक ऊपर पहाड़ी दरकने के कारण तीनों महिलाएं खान में ही दब गई। इस हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और लोग मौके के लिए रवाना हो गए। इसी बीच डीडीआरएफ और तहसील प्रशासन की टीम भी ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे रेस्क्यू कर मलबे में दबी तीनों महिलाओं के शव निकाले गए। आपदा प्रबंधन और प्रशासन के मुताबिक मृतकों में लुठियाग गांव निवासी 40 वर्षीय आशा देवी पत्नी दिनेश सिंह, 52 वर्षीय माला देवी पत्नी दर्शन सिंह और 48 वर्षीय सोना देवी पत्नी पूरण सिंह शामिल हैं। इधर, एसडीएम जखोली परमानंद की मौजूदगी में तीनों शवों को निकाल दिया गया है। एसडीएम ऊखीमठ परमानंद राम ने बताया कि तीनों शव निकाल दिए गए हैं। जहां घटना हुई वह क्षेत्र टिहरी जिले में पड़ता है इसलिए इस संबंधित क्षेत्र से राजस्व टीम बुलाई गई है। दोनों जगहों की टीमों की मौजूदगी में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More