नहाते वक्त नदी के बहाव में डूबे तीन युवक, एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। दोस्तों के साथ नहाने गए तीन किशोर गंगा नदी की तेज धार में डूब गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक तीनों किशोरों का कहीं पता नहीं चल पाया है। 

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मुनिकीरेती के पास तपोवन अलोहा होटल के नीचे गंगा नदी में 3 किशोर गंगा में नहा रहे थे जिसमें एक किशोर नदी के तेज बहाव में डूबने लगा। इस बीच अन्य साथियों ने जब उसे डूबता हुआ देखा तो दो अन्य साथी उसे बचाने के लिए आगे बढ़े लेकिन वह भी नदी की तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई व डीप डाइवर्स को नदी में उतार सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन तीनों का पता नहीं चल पाया तीनों की पहचान वत्सल बिष्ट उम्र 18, प्रतीक मलेथा उम्र 16 एवं आर्यन बंगवाल उम्र 17 के रूप में हुई है। मौजूद जानकारी के अनुसार गुमानिवाला के रहने वाले 6 लड़को का ग्रुप निम बीच मे घूमने आया था, तीनों 28 नम्बर गली, गुमानिवाला के रहने वाले है। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम व डीप डाइवर्स तीनों को नदी में लगातार तलाश रहे है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rishikesh news SDRF started search and rescue operation Three youths drowned in river flow while taking bath Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More