स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। यहां एक निजी स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार नानकमत्ता थाना क्षेत्र के प्रतापपुर नंबर सात निवासी देवेंद्र सिंह (24) पुत्र उमेश सिंह, राजेश सिंह (26)पुत्र दर्शन सिंह और राजेश सिंह (34) पुत्र पंचम सिंह शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे झनकट से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। बाइक देवेंद्र सिंह चला रहा था। जैसे ही वे प्रतापपुर नंबर नौ के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही नानकमत्ता स्थित एक निजी स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारदी।टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

परिजनों ने बताया कि देवेंद्र सिंह और राजेश सिंह राजमिस्त्री का काम करते थे, जबकि राजेश सिंह (पुत्र दर्शन सिंह) उनके साथ मजदूरी करता था। तीनों झनकट से कुछ सामान लेकर बाइक से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

प्रतापपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र पंत ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, हादसे के बाद से बस चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident involving a private school bus Accident news Three young men die in motorcycle accident Three young men killed in a collision with a school bus udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज दुर्घटना न्यूज निजी स्कूल बस की टक्कर से दुर्घटना बाइक सवार तीन युवकों की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More