सड़क चौड़ीकरण के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बन्द कर किया प्रदर्शन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां प्रशासन द्वारा किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने अब विरोध तेज कर दिया है। प्रभावित हो रहे व्यापारियों ने आज अपनी दुकानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मुख्य बाजार से नगर निगम तक जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की और सड़क चौड़ीकरण के नाम पर प्रशासन द्वारा बेवजह व्यापारियों का उत्पीड़न कर दुकान तोड़ने का आरोप लगाया। व्यापारियों का कहना है कि उनका विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। कल मशाल जुलूस निकालकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। व्यापारियों ने उनकी दुकानें तोड़ने पर प्रशासन को आत्महत्या की चेतावनी दी है। 

गौरतलब है कि मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिसकी जद में सड़क के दोनों तरफ 12 मीटर तक कई सरकारी भवन और व्यापारियों की दुकानें आ रही है। सरकारी संपत्ति और भवनों को जिला प्रशासन ने तोड़ते हुए सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों को उनकी दुकानों को तोड़ने के लिए नोटिस दिया गया है इसके बाद से ही व्यापारी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विधायक सुमित हृदयेश ने भी व्यापारियों से मिलकर उन्हें अपना समर्थन दिया। संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के बैनर तले आज महिला चिकित्सालय के सामने व्यापारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें व्यापारियों द्वारा जिला प्रसाशन की इस नीति का विरोध करते हुए कहा कि एक तरफ शहर के सौन्दर्यीकरण की बात होती है दूसरी ओर व्यापारियों को उजाड़ने का फरमान सुनाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम चर्चित जमीन खरीद मामला : विजिलेंस कोर्ट ने तीनो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज

धरना प्रदर्शन में व्यापारियों प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला एवं नगर के पदाधिकारी, देवभूमि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, देवभूमि व्यापार मंडल समिति, प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने शामिल होकर अपना समर्थन दिया। महिला हॉस्पिटल से मंगल पड़ाव, वहाँ से नगर निगम तक जलुस निकालकर व्यापारी शक्ति का प्रदर्शन किया, व्यापारियों द्वारा बाजार क्षेत्र में गुरुद्वारा गली, पटेल चौक, मीरा मार्ग, कारखाना बाजार, शारदा मार्केट, बर्तन बाजार घूमकर व्यापारियों से समर्थन मांगा। बाजार क्षेत्र में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेशाध्यक्ष नवीन वर्मा, देवभूमि व्यापार मंडल समिति के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्डा, प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष द्वारा रैली को संबोधित करते हुए समर्थन का ऐलान किया। विधायक विद्यायक सुमित ह्रदयेश ने भी धरना स्थल पहुँच कर अपना समर्थन दिया। उनके साथ विमला सांगुड़ी, नीमा भट्ट ने भी अपना समर्थन दिया। बुधवार 17 जनवरी सायं 5 बजे से एक मशाल जलुस निकाला जायेगा। जिसमें शहर के व्यापारी भारी संख्या में पहुचकर पीड़ित व्यापारियों के समर्थन में आएंगे। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा द्वारा व्यापारियों के समर्थन हेतु आभार जताया गया। उनके द्वारा कहा गया कि ये लड़ाई केवल पीड़ित व्यापारियों की नहीं है ये जिला प्रशासन प्रथम चरण कह रहा है आगे न जाने किन-किन व्यापारी की बारी होगी। इसलिए इन व्यापारियों को सहयोग करके प्रशासन को बताना है कि ये 65 व्यापारी अकेले नहीं है। इनके साथ हल्द्वानी का पूरा व्यापारी साथ है। आज व्यापारियों द्वारा बाजार में जलुस निकाल कर व्यापारी शक्ति का अहसास करा दिया है कल मशाल जलुस से जिला प्रशासन को व्यापारियों की शक्ति का अहसास कराया जाएगा। जिसमें महिलाओं को भी भारी संख्या में बुलाया गया है। जलुस व धरना प्रदर्शन में  महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल, उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता,संगठन मंत्री उपेंद्र कनवाल, सह जिला कोषाध्यक्ष शिव कपूर, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना, हरीश जोशी, किरन जोशी, कुसुम जोशी, मुकेश धिगड़ा, सतविंदर सिंह अरोड़ा, विकास धिगड़ा, मोहम्द अनीस, केतन गुप्ता, शिव कपूर, राजू जोशी, अशोक कुमार, बलबीर सिंह, बलविंदर सिंह, संजय कुमार, इंदरजीत सिंह, बसन्त बाबा, गौरव गुप्ता, सागर अग्रवाल सहित पीड़ित व्यापारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Traders protested by closing their shops in protest against road widening Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नगर निगम चर्चित जमीन खरीद मामला : विजिलेंस कोर्ट ने तीनो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। हरिद्वार नगर निगम के चर्चित जमीन खरीद मामले में विजिलेंस कोर्ट ने तीन आरोपियों को बड़ा झटका दिया है।   विशेष न्यायाधीश सतर्कता अधिष्ठान अंजलि बेंजवाल की अदालत ने अभिषेक यादव, सुमन देवी और जितेंद्र कुमार की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। अदालत […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में आज भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार (आज) भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ड्रग विभाग की संयुक्त कार्यवाही : अनियमितताओं पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवा विक्रय पर रोक  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने सहसपुर, बड़ा रामपुर, छोटा रामपुर, झाझरा और सुद्धोवाला क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोरों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवाइयों के क्रय-विक्रय […]

Read More