डॉ इंदिरा हृदयेश की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड की निर्वाचित सरकार की पहली वित्त मंत्री और नेता प्रतिपक्ष रही डॉ इंदिरा हृदयेश की पहली पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। इंदिरा जी को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें विकास की देवी बताते हुए सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने भाग लिया। उन्होंने इंदिरा जी के विकास कार्यो को याद कर कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष के कार्यो को उत्तराखंड की जनता हमेशा याद रखेंगी।

होटल सौरभ के प्रांगण में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि उत्तराखंड का इंदिरा जी ने विकास ही नहीं किया बल्कि इस पहाङी राज्य को एक नई दिशा दिखाई। वह हमेशा विकास की सोच के साथ आगे बढ़ती रही। यहीं कारण है कि उत्तराखंड के हर वर्ग के लोग उन्हें याद करते हैं। नगर निगम के महापौर डा जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि इंदिरा जी ने विकास में राजनीतिक भेदभाव किए बिना कामों को आगे बढ़ाया। हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह अंतिम समय तक उत्तराखंड के साथ ही हल्द्वानी के विकास कार्यो के लिए चिंतित रहती थी, अब उनके सपने का हल्द्वानी बनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देनी होगी।

विकास की जननी, सबकी लोकप्रिय नेता रही स्वर्गीय डॉक्टर इंदिरा हृदयेश की प्रथम पुण्यतिथि पर हर वर्ग के लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा इंदिरा जी की कमी उन्हें हमेशा खलेगी और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को आज भी क्षेत्र की जनता याद करती है और करती रहेगी। प्रथम पुण्यतिथि अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों  में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, हरेन्द्र बोरा, हरीश मेहता, केदार पलड़िया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोपाल नेगी, पूर्व सांसद डा महेंद्र सिंह पाल, हेमंत द्विवेदी, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष नवीन वर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, हर्ष वर्धन पांडे, देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, निर्मला गहतोङी, त्रिलोक बनौली, दीपक बलुटिया समेत तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधानसभा अध्यक्ष रीतू खंडूरी समेत तमाम लोगों ने संदेश भेजकर इंदिरा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dr indira hridyesh news Haldwani news representatives of various political parties including Congress paid homage Tribute meeting organized on the first death anniversary of Dr. Indira Hridayesh Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More