कामरेड नगेन्द्र को श्रद्धांजलि।

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। इंकलाबी मजदूर केंद्र (इमके), प्रगतिशील महिला एकता केंद्र (प्रमएके) एवं परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) ने संयुक्त रुप से इंकलाबी मजदूर केंद्र के उपाध्यक्ष कॉमरेड नगेंद्र के निधन पर मौन रखते हुये ‘कॉमरेड नगेन्द्र को लाल सलाम, कॉमरेड नगेन्द्र का ख्वाब अधूरा, मिल-जुलकर करेंगे पूरा, इंक़लाब जिन्दाबाद’ आदि नारे लगाते हुये काररोड में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। साथी नगेन्द्र पिछले 2 साल से अधिक समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। 10 जून की रात करीब 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 


सभा में वक्ताओं ने बात रखते हुए बताया की कॉमरेड नगेंद्र अपने छात्र जीवन से ही क्रांतिकारी छात्र राजनीति से मजबूती से जुड़ गये थे। उनका शुरुआती जीवन केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हुए परिवर्तनकामी छात्र संगठन के साथ काम करते हुए आगे बढ़ा। वह पछास के उपाध्यक्ष भी रहे। छात्रों-नौजवानों की त्रैमासिक पत्रिका ‘परचम’ का उन्होंने संपादन भी किया। पिछले डेढ़ दशक से साथी नगेंद्र इंकलाबी मजदूर केंद्र के साथ मजदूर आंदोलनों में सक्रिय रुप से भागीदारी कर रहे थे। वर्तमान समय में कॉमरेड नगेंद्र इमके के उपाध्यक्ष और ‘नागरिक’ समाचार पत्र के संपादन की जिम्मेदारी उठा रहे थे। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1


अपने छात्र जीवन से ही छात्रों-नौजवानों, मज़दूर-मेहनतकशों सहित कई न्याय प्रिय जन आंदोलनों, जन संघर्षों में कॉमरेड नगेन्द्र ने बढ़-चढ़कर भागीदारी, एवं नेतृत्व की भूमिका निभायी। कुमाऊं विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि का मामला, नैनीताल में फड़-खोके वालों का जर्बदस्त आंदोलन, 2005 में ईस्टर (खटीमा) का जुझारू संघर्ष आदि तमाम संघर्षों में साथी की सक्रिय भूमिका रही। इस दौरान साथी राज्य का दमन झेलते हुये एवं गुंडों का निर्भीकता से सामना करते हुए जेल भी गए।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

 
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से पुष्पा, बिंदु गुप्ता, महेश चंद्र, ललित मोहन, रमेश कुमार, बसंत, मुकेश, शीला, विमला, सुधा, सरस्वती, तुलसी, पिंकी, मंजू, कमला, नन्द किशोर,   मुन्ना लाल सहित तमाम लोग मौजूद थे। 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91-9719566787 पर संपर्क करें ।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news tribute to comrade nagendra uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More