एयरफोर्स के दो कर्मी के साथ दो युवक भी डूबे नदी में, दो का शव बरामद तो दो की तलाश जारी 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कोसी नदी में एयरफोर्स के दो कर्मी डूब गए। दोनों जवान एयरफोर्स यूनिट भवाली में संविदा में कार्यरत थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एक जवान का शव बरामद कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। तो वहीं हल्द्वानी में भी दो युवक नहाने के दौरान गौला में डूब गए। जिसमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई तो दूसरा अभी लापता है।

यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

नैनीताल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रविवार 21 अगस्त  को एयरफोर्स यूनिट भवाली के कैप्टन प्रशांत डागर ने समय 16:40 खैरना में सूचना दी की उनकी यूनिट के 07 संविदा कर्मी भुजान से आगे (कोतवाली रानीखेत ,जनपद अल्मोड़ा ) में नदी में स्नान कर रहे थे। जिसमें से 02 जवान बह गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में इनके नाम रवि यादव और संजय पांडे ज्ञात हुए। डुबे व्यक्तियों की तलाश में क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार शाह के नेतृत्व में, थाना भवाली, चौकी खैरना थाना बेतालघाट के पुलिस बल तथा एसडीआरएफ के जवानों के साथ राहत एवं बचाव का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रवि यादव का शव बेतालघाट क्षेत्र में बरामद हुआ है। बचाव एवं तलाश की कार्यवाही लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

इधर हल्द्वानी में गौला नदी नहाने गए युवकों में से भी एक युवक की डूबकर मौत हो गई है, जबकि एक युवक अभी भी लापता है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि शहर के वेलेजली लॉज निवासी दो युवक नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों नदी के तेज बहाव में बह गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग किसी तरह से एक युवक को निकाल कर बेस हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी तो वही दूसरा युवक अभी भी लापता है। जिसका सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news the body of one recovered the search for the other continues Two Air Force personnel drowned in the river Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   मौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More