बाइको की टक्कर में सड़क पर गिरे दो सगे भाइयों को कुचला तेज रफ्तार डंपर ने 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां कनखल थाना क्षेत्र के लक्सर–हरिद्वार मार्ग पर गुरुवार सुबह हुए भीषण हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। डंपर की टक्कर से मारे गए युवकों की पहचान साकिब (21) और वासिक (19) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

पुलिस के मुताबिक दोनों भाई पासपोर्ट संबंधी काम के लिए सुबह घर से निकले थे। जियापोता गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस तुरंत पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस बीच, डंपर चालक हादसे के तुरंत बाद वाहन सहित फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

कनखल थाना पुलिस के एसएसआई सतेंद्र भंडारी ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार चालक की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

कटारपुर गांव के रहने वाले दोनों भाइयों की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news haridwar news two brothers died after being crushed by a high-speed dumper Two brothers who fell on the road after a bike collision Two brothers who fell on the road after a bike collision were crushed by a high-speed dumper uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज तेज रफ्तार डंपर के नीचे आने से दो सगे भाइयों की मौत दुर्घटना न्यूज बाइको की टक्कर में सड़क पर गिरे दो सगे भाइ हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More