हल्द्वानी सितारगंज मार्ग पर चोरगलिया थाना क्षेत्र में दो बसों की हुई भिड़ंत, कई सवार हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। हल्द्वानी सितारगंज मार्ग पर चोरगलिया थाना क्षेत्र के दानीबांगर मोड़ पर रोडवेज और सिडकुल फैक्ट्री की बस आमने -सामने भिड़ंने से बस में सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा है। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी- सितारगंज मार्ग पर हल्द्वानी से बनबसा को जा रही रोडवेज की बस और सिडकुल कर्मचारियों से भरी बस चोरगलिया थाना क्षेत्र के दानीबांगर मोड़ पर कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई। बसों की आपसी टक्कर में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बस से उतर कर 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। चोरगलिया थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि कोहरे के चलते हादसा हुआ है, हादसे में दोनों बसों के साथ यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल को भेजा गया है। कुछ घायलों को गंभीर चोट आई है। क्रेन के माध्यम से दोनों बसों को सड़क से किनारे कर यातायात को सुचारु किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news many passengers injured nainital news Two buses collide in Chorgaliya police station area on Haldwani Sitarganj road Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More