दो कारो की आमने-सामने भिडंत में पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नाले में गिरी कार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। लक्सर-बालावाली मुख्य मार्ग पर अकोढ़ा कला गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रही दो कारें आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाडि़यां सड़क किनारे बनी पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नाले में जा गिरीं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कार लक्सर से अमरोहा जा रही थी जबकि दूसरी रायसी से लक्सर की ओर आ रही थी। जैसे ही दोनों कारें अकोढ़ा कला गांव के समीप बनी पुलिया पर पहुंचीं, आमने-सामने भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार की वजह से दोनों वाहन नाले में जा गिरे। गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एक कार चालक को उसकी गाड़ी के सनरूफ को तोड़कर बाहर निकाला गया, जबकि दूसरी कार में सवार लोग खुद ही सुरक्षित बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से दोनों कारों को नाले से बाहर निकाला। हादसे में दोनों कारों के तीन सवारों को हल्की चोटें आईं है जिन्हें लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला वालों ने बताया कि लक्सर बालावली रोड पर दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई है जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं जिनको मामूली चोटे आई हैं। इलाज के बाद उनका घर भेज दिया गया है। गाडि़यों को क्रेन की मदद से बाहर निकला गया है मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news breaking the railing of the culvert and falling into the drain car breaks the railing of the culvert and falls into the drain haridwar news Two cars collide head-on uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज दो कारो की आमने-सामने भिडंत पुलिया की रेलिंग तोड़ नाले में गिरी कार हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More