दो दिवसीय फूड फेस्टिवल का हुआ समापन, पर्यटकों ने पारंपरिक पहाड़ी एवं देशी व्यंजन का लिया स्वाद 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
नैनीताल। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर जिला पर्यटन विकास विभाग, कुमाऊँ मंडल विकास निगम एवं होटल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में डीएसए मैदान,नैनीताल में आयोजित दो दिवसीय फूड फेस्टिवल का रविवार को सफल समापन हुआ।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने फूड फेस्टिवल में प्रतिभाग करने वाले 16 होटल एवं रेस्टोरेंट प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
 
फूड फेस्टिवल में पर्यटकों ने उत्तराखंड के पारंपरिक एवं स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान कुमाऊँ मंडल विकास निगम के “मास का चौसा”, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के “गहत के कबाब”, अनुपम रेस्टोरेंट के “गणों का सूप” सहित कई अन्य रेस्टोरेंट्स द्वारा तैयार किए गए शिकारी भात एवं अन्य पारंपरिक व्यंजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
 
फेस्टिवल में अनुज साह बैंड ग्रुप ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
 
जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि इस दो दिवसीय फूड फेस्टिवल के माध्यम से पर्यटकों को उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों से परिचित कराने का प्रयास किया गया।नैनीताल एवं आसपास के होटल-रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा लगाए गए स्टालों में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक, पहाड़ी एवं देशी व्यंजन परोसे गए, जिनका पर्यटकों ने भरपूर आनंद लिया।
 
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का प्रचार-प्रसार होने के साथ – साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। नैनीताल आने वाले देश-विदेश के पर्यटक अब स्थानीय भोजन के स्वाद से भी रूबरू हो रहे हैं।
 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक, पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, एसडीएम धारी अंशुल भट्ट सहित अनेक अधिकारी, होटल व्यवसायी एवं पर्यटक उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Food festival concludes successfully nainital news tourists taste traditional dishes tourists taste traditional hill and local cuisine traditional hill and local cuisine Two-day food festival Two-day food festival concludes uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दो दिवसीय फूड फेस्टिवल नैनीताल न्यूज पर्यटकों ने लिया पारंपरिक ब्यजनों का स्वाद पारंपरिक पहाड़ी एवं देशी व्यंजन फूड फेस्टिवल का हुआ सफल समापन

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More