इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित हुई दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बॉलिबॉल प्रतियोगिता  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सोमवार (आज) इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित अंतर महाविद्यालय दो दिवसीय बॉलिबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी प्रोफेसर एनएस बनकोटी  द्वारा किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान डॉक्टर गीता पंत क्रीड़ा प्रभारी महिला महाविद्यालय हल्द्वानी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी डॉ नागेंद्र शर्मा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल एवं आमंत्रित अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता आरंभ करने हेतु उद्घोषणा के साथ ही मुख्य अतिथि प्रोफेसर बनकोटी प्राचार्य एमबीपीजी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना से खेलने का अनुरोध किया। प्राचार्य महिला महाविद्यालय हल्द्वानी प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए अनुरोध किया गया कि वे खेल भावना से खेलते हुए हार जीत को स्वीकार करें एवं अपनी कमियों पर ध्यान देते हुए सुधारने का प्रयास करें तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा मैच खेलने से पूर्व सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई। आज की प्रतियोगिता में पहला मैच महिला महाविद्यालय हल्द्वानी तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के बीच खेला गया जिसमें चंद्रावती कन्या महाविद्यालय हल्द्वानी 2/0 से विजय हुई।


ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Mahila college two-day-inter-college-volleyball-competition-organized-in-indira-priyadarshini-government-postgraduate-womens-college-of-commerce Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More