ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर गाड़ी ब्रिज के नीचे मिले दो शव  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर गाड़ी ब्रिज के नीचे दो शव मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को बाहरनिकलवाया। शवों की पहचान सुभाष पांडे (24) पुत्र तारावती पांडे निवासी बबई हाथीखाल जिला सुरखेत नेपाल और चित्र बहादुर (23) पुत्र कविराम बहादुर निवासी बबई हाथीखाल जिला सुरखेत नेपाल के रूप में हुई।
 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पता लगा कि कल रात नेपाली मूल के 18 लोग मजदूरी करने के लिए आए थे। जिसमे से 04 लोगों ने बहुत ज्यादा नशा कर रखा था। उनमें से दो लोग यही मृतक हैं, तीसरा व्यक्ति हरि पुत्र राम प्रसाद निवासी अभी गायब है। इसके कपड़े नदी किनारे मिले हैं। उसकी भी नदी में बहने की आशंका है। तलाश की जा रही है। चौथा व्यक्ति नोक बहादुर(22) पुत्र बाल बहादुर निवासी ने बताया कि कल उन चारों ने नशे की गोलियां खाई थी। यहां पहुंचने पर वो सो गया और बाकी तीनों आग सेक रहे थे। उसके बाद का उसे पता नहीं। कहा कि प्रतीत होता है कि नशे की हालत में ये तीन लोग नदी में गए और नदी में गिरकर बह गए और ठंड से इनकी मौत हो गई। तीसरे की तलाश जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gaadi bridge Jyotirmath News Jyotirmath-Malari highway Two dead bodies found Two dead bodies found under Gaadi bridge on Jyotirmath-Malari highway uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More