आदेशों की अवहेलना करने और कार्यों में लापरवाही बरते जाने पर ऊर्जा निगम के दो जेई निलंबित 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की में ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने आदेशों की अवहेलना करने और कार्यों में लापरवाही बरते जाने पर रामनगर बिजलीघर के दो जेई निलंबित कर दिए हैं। उन्होंने निलंबित अवधि तक दोनों जेई को अधीक्षण अभियंता कार्यालय से अटैच कर दिया है। यहां अब से करीब सात साल पहले निलंबन की कार्रवाई की गई थी।
 
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊर्जा निगम का शहर के सरकारी, निजी संस्थानों के अलावा सामान्य उपभोक्ताओं पर भी भारी बकाया चल रहा है। विभाग ने इन बकाया को वसूली और बिजली चोरी रोकनेके लिए सभी अधिकारियों को टारगेट दिए हुए हैं। इन टारगेट की समीक्षा के लिए बुधवार दोपहर बाद ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार ने एक बैठक बुलाई। इस बैठक में क्षेत्र के सभी अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई शामिल हुए। समीक्षा के दौरान कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एसई ने अधिकारियों को फटकार लगाई। समीक्षा बैठक में दो जेई की कार्य प्रणाली बेहद धीमी मिली। इसके अलावा उन पर अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने और कार्यों में लापरवाही बरते जाने के भी आरोप थे। ऐसे में बैठक के बाद समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता अमित कुमार ने 33/11 केवी बिजलीघर, न्यू रामनगर पर तैनात जेई नसीम अहमद और 33/11 केवी बिजलीघर ओल्ड रामनगर पर तैनात जेई मनमोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उन्होंने निलंबित अवधि तक दोनों जेई को अधीक्षण अभियंता कार्यालय से अटैच कर दिया है। उन्होंने बताया किनिलंबन अवधि तक दोनों जेई को जीवन निर्वाहन भत्ता दिया जाएगा। साथ ही मामले की जांच की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Two JEs of Energy Corporation suspended for disobeying orders and negligence in work uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More