रुद्रपुर। यहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के गोली लगी है। घायल दोनों बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। दोनों बदमाशों के ऊपर पूर्व में भी हत्या, लूट और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास दो तमंचे और कई कारतूस बरामद किए हैं।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 9 फरवरी को नानकमत्ता निवासी रईस अहमद ने थाना नानकमत्ता में एक तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने अज्ञात तीन लोगों पर उनके घर में घुसकर हथियारों के बल पर सोने चांदी के जेवरात और नकदी लूट ले जाने की बात कही थी। थाने में अपराध पंजीकृत किया जाने के बाद मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई। गठित टीम द्वाराघटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने के बाद कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। देर रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना को करने वाले व्यक्ति आज दोबारा उसी क्षेत्र में अपने साथी से हिस्से का माल लेने आ रहे हैं। शुक्रवार देर रात पुलिस टीम द्वारा सूचना पर चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर दो लोग आते दिखे। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा भी फायर किया गया जिसमें अली जमा निवासी शाहजहांपुर और जुबेर निवासी बरेली दोनों के पैरों में गोली लगी हैं। उन दोनों के कब्जे से लूट की घटना से संबंधित ज्वेलरी और 2 अवैध तमंचे और कई कारतूस बरामद हुए हैं।पूछताछ में घटना में शामिल कुछ और लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
एसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड राज्य को अपराध मुक्त तथा भय मुक्त करने हेतु उधमसिंह नगर पुलिस निरंतर कार्य कर रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]