जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आये आमने-सामने, पुलिस ने दोनो पक्षों को बुलाया पुलिस चौकी 

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता

लालकुआँ। यहां मोटाहल्दू के भवना सिंह नवाड़ में कोर्ट के स्टे के बावजूद 60 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। काफी देर हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को दोनो पक्षों को अपने अपने दस्तावेज लेकर हल्दूचौड़ पुलिस चौकी बुलाया है।

बताते चलें कि मोटाहल्दू के भवना सिंह नवाड में कनाडा में रहने वाले प्रेम नाथ शर्मा व उसके पांच भाईयों की 10 एकड़ जमीन है। जिसे उन्होंने फसल बोने के लिए अपनी बहू अनिता शर्मा को दिया था। करीब 15 वर्ष पूर्व प्रेम नाथ ने जमीन कब्जे में लेने का प्रयास किया तो उसका बहु अनिता से विवाद हो गया। जिसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। जिस पर कोर्ट ने स्टे देकर यथा स्थिति रखने व खुर्द-बुर्द नहीं करने के आदेश दिए थे। मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद जमीन पर अपना दावा पेश कर कई भूमाफिया जमीन को कब्जे में लेने का प्रयास करने लगे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कई लोग गाड़ियों और ट्रेक्टर में भरकर विवादित भूमि में पहुंचे और जुताई करवाने लगे। सूचना मिलने पर दो अन्य पक्ष भी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने मामला न्यायालय में होने का हवाला देते हुए विरोध शुरू कर दिया। जिस पर वहां दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई। हंगामा बढ़ता देख लालकुआँ कोतवाली के एसएसआई हरेंद्र नेगी व हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खेत में जुताई रुकवाकर सभी पक्षों को वैध दस्तावेज लेकर चौकी बुलाया है। 

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

पुलिस चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह ने बताया की संबंधित लोगों को वैध कागजात लेकर चौकी बुलाया है जिसके बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news police called both the parties to the police post Two parties came face to face regarding possession of land Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More