वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की हुई मौत,  एसडीआरएफ ने बरामद किए शव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एसडीआरएफ ने बमुश्किल शव बरामद किए।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 29 दिसम्बर को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गर्वाधार के पास एक बोलेरो वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक बोलेरो वाहन यूके 05 सीए 3021 जो कि नजम से गरुआ जा रही थी, अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में लगभग 150 मीटर नीचे गिर गई। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन पहुँच बनाई। वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शवों को स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतको की पहचान प्रेमनाथ पुत्र नारायण दत्त (36 वर्ष ), निवासी- पांगला, पिथौरागढ़ व पुष्कर सिंह पुत्र स्वर्गीय रघु सिंह (53 वर्ष), निवासी पांगला, पिथौरागढ़ के रूप में हुई। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Pithorsgarh news SDRF recovered bodies Two people died in vehicle accident Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More